बुमराह की वापसी से क्या वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीद बढ़ गई है?

4c36ba30 3086 11ee 8f70 e12bd15db0e3

पिछले एक साल में भारतीय टीम को जिस खिलाड़ी की कमी सबसे अधिक महसूस हुई है वो हैं जसप्रीत बुमराह.

तेज़ गेंदबाज़ बुमराह ने अपना आख़िरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल 22 सितंबर को खेला था, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 50 रन ख़र्च किए थे.

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उस टी20 सिरीज़ के बाद बुमराह चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए थे.

11 महीने के इस अंतराल में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी सबसे ज़्यादा दबाव में नज़र आई. यहाँ तक की भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच से पहले ये तक कह डाला कि भारतीय पेस अटैक में दिक़्क़तें हैं.

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “पिछले कई महीनों से हम बुमराह के बिना खेल रहे हैं और हमें तेज़ गेंदबाज़ों को रोटेट करना पड़ा रहा है लेकिन हमारे पास फ़ास्ट बोलर्स की लाइन नहीं लगी हुई है.”